अपना जिला

शारदा नरायण हॉस्पिटल, मऊ में कैंसर के मरीजों का इलाज

मऊ। शारदा नरायण हॉस्पिटल में सोमवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा0 संजय सिंह ने कहा कि पूर्वांचल में इस क्षेत्र के जो कैंसर के मरीज इलाज के अभाव में दिल्ली व  मुंबई इलाज के लिए भागते हैं उनका इलाज अच्छा नहीं हो पाता उनके लिए कैंसर रोग विशेषज्ञों की टीम जो मुंबई से चलकर हर महीने शारदा नारायन हॉस्पिटल में आती है जिसमें डॉक्टर अमित बी0 चक्रवर्ती व डॉक्टर सुहास आग्रे मुख्य हैं जो मऊ में हर महीने के दूसरे व तीसरे रविवार को अपनी सेवा शारदा नरायण हॉस्पिटल में देते हैं इस बार डॉक्टर अमित बी0 चक्रवर्ती 10 मार्च को अपनी सेवा मऊ में देंगे यदि कोई मरीज कैंसर से पीड़ित हो और वह आयुष्मान भारत योजना का लाभार्थी हो तो उनके लिए एवं कैंसर पीड़ित सभी मरीजों के लिए बायोप्सी जांच कर उनका कम खर्च में  जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन डॉ अमित चक्रवर्ती द्वारा किया जाएगा जो इलाज के लिए बड़े शहरों में अधिक खर्च करके मरीज अपना इलाज करता है तो उनके लिए कम खर्च में मऊ में ही मुंबई के प्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा कैंसर का इलाज व ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराया गया है यदि छाती में गांठ,मुंह का कैंसर, हो या शरीर में कहीं भी कैंसर हो तो इसका इलाज अब मऊ में भी उपलब्ध है हमारा उद्देश्य है कि मऊ में अच्छी चिकित्सक की सुविधा उपलब्ध हो इसी क्रम में हम लोग कैंसर के मरीजों के लिए कम खर्च में यह सुविधा उपलब्ध किया है।
 इसी अवसर पर बोलते हुए डा० सिंह ने कहा कि कैंसर एक घातक व जानलेवा बिमारी है कैसर के मरीज जल्दी ठीक नहीं होते क्योकि इसके लक्षणों का पता देरी से चलता है अगर समय रहते इस बिमारी का पता नही चला तो ये बिमारी एक भयावह रूप धारण कर लेती है। इस लिए हमें इसको प्राइमरी स्टेज में ही पता चलाना होगा अब हास्पिटलो में कैंसर की कई कारगर दवाईया उपलब्ध है जिससे हम मरीज को उसके प्राइमरी स्टेज में ही पता चलने के बाद उससे उसे ठीक कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *