चर्चा मेंदुनिया 24X7

एक वृक्ष शहीद के नाम, पुलवामा हमले में हुए शहीद हुए जवानों की स्मृति में लगेंगे 40 पौधे

■ सिल्वर बेल्स स्कूल द्वारा आयोजित ‘‘एक वृक्ष शहीद के नाम‘‘ कार्यक्रम मंगलवार को

चकिया/चंदौली। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद भारत मां के लाल को श्रद्धांजलि देने व उनकी स्मृति को संजाये रखने के लिए सिल्वर बेल्स स्कूल द्वारा आगामी 26 फरवरी दिन मंगलवार को सुबह 9 बजे से ‘‘एक वृक्ष शहीद के नाम‘‘ के तहत 40 वृक्षारोपण करने का कार्य सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है।

देश में पुलवामा आतंकी घटना में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानो को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी है। इस घटना के बाद देशवासियों में आतंकवादियों व उसके प्रश्रयदाता देश पाकिस्तान के खिलाफ काफी आक्रोश है। इसको लेकर
जहाँ देश के लोगों द्वारा सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया वहीं शहीदों को कैंडिल मार्च या शोकसभा आयोजित
कर उन्हे श्रद्धांजलि देने का कार्य जारी है। स्थानीय सिल्वर बेल्स स्कूल द्वारा भारत माता के वीर सपूतों पुलवामा के शहीद 40 जवानों को

श्रद्धांजलि देने व उनकी स्मृति संजोये रखने के क्रम में आगामी 26 फरवरी को सुबह 9 बजे से विद्यालय के समीप एक वृक्ष शहीद के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण का कार्य किया जायेगा। इसके तहत जहाँ शहीदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी वहीं उनके नाम से 40 पौधे लगाकर उनके स्मृति को संजोये रखने का भी कार्य किया जायेगा। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के 148 बटालियन के कमांडेण्ट के साथ ही उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों के भी उपस्थित रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *