मिसाल-ए-मऊ

मऊ के शक्ति ने Y-20 शिखर सम्मेलन में किया भारत का प्रतिनिधित्व

मऊ। भारत की जी20 प्रेसीडेंसी के अंतर्गत, युवा मामले विभाग, युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार 17 से 20 अगस्त, 2023 तक वाराणसी, उत्तर प्रदेश में यूथ 20 शिखर सम्मेलन-2023 का आयोजित हुआ। इस आयोजन की प्रमुख जिम्मेदारी भाजयुमों पश्चिम बंगाल प्रभारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व में दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूम में कार्य कर चुके शक्ति सिंह ने किया। शक्ति सिंह की इस उपलब्धि से मऊ जनपद ही नहीं बल्कि समूचा पूर्वांचल अपने को गौरवान्वित महसूस करता है
इस बैठक में अलग-अलग देशों से 150 से अधिक प्रतिनिधि के भाग लिए। भारत का प्रतिनिधित्व भी शक्ति सिंह ने किया।
इस Y20 शिखर सम्मेलन का उदघाटन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया था। साथ मे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विकास मंत्री ऐ के शर्मा, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति की तरफ से शक्ति सिंह जी ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा की यह शिखर सम्मेलन अन्य हितधारकों के साथ सहयोग और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करेगा और युवाओं के विकास में योगदान देगा और वैश्विक मंच पर युवा एजेंडे पर चर्चा करेगा। यूथ20 जी20 के आधिकारिक सहभागिता समूहों में से एक है। यूथ20 (Y20) एंगेजमेंट ग्रुप ने देश के युवाओं को बेहतर कल के लिए विचारों पर परामर्श देने और कार्रवाई के लिए एक एजेंडा तैयार करने के लिए पूरे भारत में चर्चा और परामर्श का आयोजन किया है। Y20 युवाओं के लिए G20 की प्राथमिकताओं पर अपने दृष्टिकोण और विचार व्यक्त करने का एक मंच साबित हुआ है।
वाराणसी में आयोजित Y20 शिखर सम्मेलन पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई चर्चाओं के निष्कर्षों से बनाई गई Y20 विज्ञप्ति पर बातचीत करने, अंतिम रूप देने और हस्ताक्षर करने के लिए G20 देशों के युवा विशेषज्ञों, निर्णय निर्माताओं और युवा प्रतिनिधियों को एक साथ लाया गया। यह Y 20 विज्ञप्ति पांच पहचाने गए विषयों को कवर करते हुए भारत की आम दृष्टि के सार को प्रदर्शित करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि युवाओं की आवाज उन लोगों द्वारा सुनी जाए जो उच्चतम स्तर के नीतिगत निर्णय लेते हैं।
प्रतिनिधि G20 देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से हैं और Y20 के निम्नलिखित पांच चिन्हित विषयों पर चर्चा किया गया।
1. कार्य का भविष्य: उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल।
2. शांति निर्माण और सुलह: युद्ध रहित युग की शुरुआत।
3. जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण: स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना।
4. साझा भविष्य: लोकतंत्र और शासन में युवा।
5. स्वास्थ्य, भलाई और खेल: युवाओं के लिए एजेंडा।
गौरतलब हो कि यूथ 20 शिखर सम्मेलन-2023 के पूर्व गुवाहाटी में यूथ 20 (Y20) इंसेप्शन मीटिंग 2023, लेह में वाई 20 प्री समिट मीटिंग सहित देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में विचार-मंथन सत्र, Y20 चौपाल और विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रमों का आयोजन हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *