मऊ के पीयूष को अनअकेडमी में 27 लाख का पैकेज, मेहनत लाया रंग
@अशोक जायसवाल…
बिल्थरारोड/बलिया । मऊ जिला निवासी पीयूष ने अपने हुनर का परचम लहराते हुए अनेकेडमी में 27 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नियुक्त होकर अपने परिजनों सहित जिले का नाम रोशन किया है। इस सम्बंध में पीयूष मद्धेशिया पुत्र राकेश मद्धेशिया ग्राम- सबरहद विरैचा (मेन गली) , पोस्ट- बोझी बाजार, जनपद- मऊ के निवासी हैं। उनका चयन भारत के सबसे विश्वसनीय एजुकेशनल प्लेटफॉर्म अनएकेडमी मे 2 लाख 25 हजार रुपए प्रति महीने पर हुआ है। उन्होनें अपनी पढाई सबरहद विद्यापीठ, इंटरमीडिएट कालेज बोझी, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से की है। उन्हें यहाँ तक पहुँचने में बहुत संघर्षो का सामना करना पड़ा। वे अपने गाँव में स्वयं की कोचिंग सेंटर और इंटर कालेज का प्रबंधक रहा। कुछ वर्ष पश्चात बनारस मे अपनी खुद की कोचिंग सेंटर प्रारंभ किया और आज वह भी तरक्की पर है।
उन्होंने इस सफलता पर अपने माता पिता का भरोसा, सभी भाई, बहनों, बहनोई, मामा मामी, मित्रों व शुभचिंतकों का आशीर्वाद व स्नेह बताया। उनके इस सफलता पर शुभम, शिवम, आयुष, देवकुमार, नवल मद्धेशिया ।
उन्होनें इस सफलता पर सबसे ज्यादा अपने सभी प्रिय विद्यार्थियों और कुछ अपनो के प्यार और विश्वास पर भरोसा जताया । कहा कि मैं इनके बिना मैं कुछ नही हू। मेरे विधार्थी ही मेरी पूँजी है। बस सभी से यही से चाहता हू की आप अपने आस पास रहने वाले सभी मेधावी विधार्थियो का सम्मान करे और उन्हे आगे बढ़ाने मे सहयोग करे।

