अपना जिला

घोसी विधानसभा के बूथ-बूथ घूमें प्रेक्षक, कमियाँ जान, दूर करने का दिया निर्देश

मऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए सामान्य प्रेक्षक बेनहुर महेश दत्त एक्का द्वारा घोसी विधान सभा क्षेत्र में कई मतदान केन्द्रों के बूथों का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय, टेंगना के बूथ संख्या-15 एवं 16 का निरीक्षण किया गया, जहां मतदान सम्बन्धी तैयारियां संतोषजनक पायी गई ।हायर सेकेन्ड्री स्कूल, बोझी के बूथ संख्या 20, 21 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां के ग्राम प्रधान द्वारा पेयजल सम्बन्धी समस्या से अवगत कराया गया, जिसे प्रेक्षक द्वारा ठीक करने हेतु कानूनगो एवं बी० एल०ओ० को निर्देश दिया गया। कन्या प्राथमिक विद्यालय रामपुर टड़वां के बूथ संख्या 25 एवं जूoहाo स्कूल रामपुर टड़वां के बूथ संख्या 26 एवं 27 का निरीक्षण किया गया, जिसमें मतदान सम्बन्धी तैयारियां संतोषजनक पायी गई। कम्पोजिट विद्यालय अमिला के बूथ संख्या-31, 32, 33 एवं 34 का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित कानूनगो एवं ग्राम प्रधान द्वारा उपरोक्त मतदान केन्द्र के संवेदनशील होने से अवगत कराया गया एवं बताया गया कि मिश्रित आबादी होने के कारण पूर्व में जातिगत विवाद हुआ था, जिसके कारण इस मतदान केन्द्र को संवेदनशील सूची में सम्मिलित किया गया। इस सम्बन्ध में प्रेक्षक महोदय द्वारा मतदान को शांति पूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु आवश्यक कदम उठाने के दिशा निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *