अपना जिला

पीएम श्री में नामित विद्यालय का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

मऊ।  वरिष्ठ विशेषज्ञ जीवेन्द्र सिंह ऐरी के नेतृत्व में परियोजना टीम द्वारा विकास खंड रतनपुरा के बी0आर0सी0/कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पीएम श्री में नामित विद्यालय कीरत सराय, प्राथमिक विद्यालय पिलखी तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पिलखी का निरीक्षण/अनुश्रवण किया गया । पी0एम0 श्री0 में नामित विद्यालय कीरत सराय के भौतिक परिवेश, अभिलेखों के रखरखाव कक्षा-कक्ष रूपांतरण तथा बच्चों के निपुण प्रगति की जांच की गई जिसमें टीम संतुष्ट रही । प्राथमिक विद्यालय पिलखी के निरीक्षण के दौरान शैक्षिक गुणवत्ता की स्थिति संतोषप्रद थी विद्यालय के प्रांगण तथा शौचालय के साफ-सफाई का स्तर खराब पाया गया एम0डी0एम0 चूल्हे पर बनवाया जा रहा था जिस पर जीवन सिंह द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई उच्च प्राथमिक विद्यालय पिलखी के निरीक्षण के दौरान एम0डी0एम0 में अंकित बच्चों की संख्या तथा उपस्थित बच्चों की संख्या में अंतर मिला जिस पर श्री ऐरी द्वारा सख्त रोष व्यक्त किया गया श्री ऐरी कई विद्यालयों पर शिक्षक की भूमिका में भी दिखाई दिए। परदहा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय बनौरा के निरीक्षण के दौरान भौतिक परिवेश, बच्चों की उपस्थिति तथा शैक्षिक संप्राप्ति प्रसन्नता व्यक्त की गयी श्री ऐरी द्वारा अपनी टीम के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ समस्त खंड शिक्षा अधिकारी/ डी सी/एस आर जी /ए आर् पी/ डायट मेंटर्स के साथ बैठक आहूत की गई सभी को सकारात्मक सोच के साथ जनपद को समय निपुण बनाने हेतु प्रेरित किया गया बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त अधिकारी डी सी एसआरजी/ ए आर पी को पूरी मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया अंत में श्री ऐरी ने सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया श्री ऐरी सर ने सभी को निपुण शपथ दिलाकर बैठक का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *