उत्तर प्रदेश

सीनियर महिला IAS पहुंची थाने, पति पर मारने, पीटने व दहेज मांगने का लगाया आरोप

@ गणेश जी वर्मा लखनऊ से...

लखनऊ। आम महिला की सुरक्षा और उसकी जिन्दगी में क्या बात किया जाए जब प्रमुख सचिव स्तर की महिला अपने ही घर में 30 वर्षों से प्रताडि़त हो रही है। वह भी दहेज के लिए। इससे अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि महिलाओं को लेकर पुरुषों के प्रति क्या सोच है। प्रमुख सचिव स्तर की महिला ने गोमतीनगर थाने में जब अपने ही पति के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गये। लेकिन अपनी बात पर कायम महिला आईएएस पीछे नहीं हटी। जहां पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बी-304, सीएसआई टॉवर्स, विपिनखंड, थाना गोमतीनगर निवासी आईएएस कल्पना अवस्थी वर्तमान में खेल विभाग की प्रमुख सचिव पद पर तैनात है। कल्पना अवस्थी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उनकी शादी पांच मई 1990 को बाला प्रसाद अवस्थी से हुई थी। शादी के बाद से ही बाला प्रसाद अवस्थी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। दिन-प्रतिदिन बाला का व्यवहार कल्पना के प्रति क्रूर होता गया। इसके बाद भी कल्पना पत्नी धर्म अच्छे से निभाती रही। इसके बावजूद भी कल्पना को आये दिन पति बाला प्रसाद मारते-पीटते रहते थे। आरोप है कि पति ने आर्थिक शोषण भी खूब किया। इतना ही नहीं दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बाला प्रसाद आये दिन प्रताडि़त करते थे। पुलिस ने इस मामले में दहेज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कल्पना अवस्थी से बात की गई लेकिन जैसे ही संवाददाता ने उनको अपना परिचय दिया तो उन्होंने
कॉल कट कर दी।

पति को पीटने पर मिलता था संतोष
कल्पना अवस्थी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक पति बाला प्रसाद अवस्थी को पीटने में ही सुख मिलता थ। आये दिन मारना-पीटना उनकी दिनचर्या में शामिल थी। इतना ही नहीं कई बार हाथ भी मरोड़ देते थे जिससे हाथ में दर्द होता था।

मात्र छह हजार मिलता था खर्च
कल्पना अवस्थी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उनका पूरा वेतन खाते में आता था। जहां पति मात्र छह हजार रुपये देते थे। शेष रुपये वह अपने खाते में स्थानान्तरण करा लेते थे। अधिक रुपयों की मांग करने पर पीटते थे।

कागजातों में हेरफेर कर लाखों रुपये लिए
एफआईआर के मुताबिक कागजातों में हेरफेर कर पति बाला प्रसाद ने लाखों रुपये हड़प लिए। जाली ई-मेल आईडी बनाकर कल्पना के भाई से भी लाखों रुपये लिए गए।

कोरोना फैलाने का आरोप…
कल्पना अवस्थी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक पति बाला प्रसाद कोराना ग्रस्त हुए थे। इसके बाद भी उन्होंने कोई सर्तकता नहीं बरती। जिसके कारण कल्पना की मां को भी कोरोना हो गया। इतना ही नहीं रिपोर्ट भी छिपाया गया।

जबरदस्ती कर प्रॉपर्टी कराया नाम…

कल्पना द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक पति बाला प्रसाद ने जबरदस्ती कर जहां तीन प्रॉपर्टी अपने नाम करा लिया वहीं 13 लाख से अधिक रुपये शेयर मार्केट में कल्पना के खाते से निकाल कर लगाया गया। जिसकी जानकारी कल्पना को नहीं हुई। कल्पना के मुताबिक एटीएम, चेकबुक सहित सभी बैंक के कागजात पति ने अपने पास रखे हुए है।

संगीन आरोप भी लगाये गए…
कल्पना अवस्थी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक पति के ऊपर कई तरह के संगीन आरोप लगाये गए है। जिसमें पति ने धमकी देते हुए कहा कि वह किसी और के पास भी जा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *