उत्तर प्रदेश

लखनऊ! रियल स्टेट कम्पनी बना करोड़ों रुपये हड़पने वाले गिरफ्तार

लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने सर्व समृद्धि के नाम से रियल एस्टेट कम्पनी खोल कर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के दबिश देने पर जालसाज रितेश घर की तीसरी मंजिल से कूद गया था। पैर में फैक्चर होने पर रितेश को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कम्पनी के दूसरे निदेशक विमल चौधरी को जेल भेजा गया है।
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक गोमतीनगर में सर्व समृद्धि के नाम से दफ्तर खोला गया था। कम्पनी निदेशक और एजेंट निवेशकों को कम कीमत और किस्तों में प्लाट उपलब्ध कराने का भरोसा देकर रुपये ऐंठते थे। गिरोह में रायबरेली मील एरिया निवासी विमल चौधरी और रायबरेली बछरांवा निवासी रितेश चंद्र मिश्रा शामिल थे। सात अगस्त 2021 को पुलिस ने गिरोह से जुड़े ज्ञानेन्द्र सिंह समेत तीन लोगों को पकड़ा गया था। पूछताछ में विमल चौधरी और रितेश के बारे में जानकारी मिली थी। आरोपियों के खिलाफ  गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस विमल और रितेश को तलाश रही थी। एसीपी के मुताबिक आरोपितों की लोकेशन मिलने पर उनके ठिकानों पर दबिश दी गई थी। इस दौरान बचने के लिए रितेश ने घर की तीसरी मंजिल से दूसरी मंजिल पर छलांग लगा दी थी। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ  गोमतीनगर में थाने में 13 मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *