धमक : जब एसडीएम को महिला मित्र से आधी रात को रचानी पड़ी मंदिर में शादी
कुशीनगर । जनपद में तैनात रहे एक एसडीएम को उस समय आफत का सामना करना पड़ा जब एक महिला मित्र ने आकर उनसे खुद को कबूल करने की बात पर अड़ गई। एसडीएम साहब को यह समझ में नहीं आया कि वह क्या करें और क्या ना करें। बात बिगड़ती देख एसडीएम दिनेश कुमार ने शुक्रवार को कुशीनगर जिले में पडरौना स्थित गायत्री मंदिर में महिला मित्र के साथ शादी रचानी पड़ी जो चर्चा का विषय बना हुआ है। कुशीनगर जिले के हाटा एवं खड्डा तहसील में तैनात रहे एसडीएम दिनेश कुमार का तबादला लगभग 1 महीने पहले जनपद हापुड़ में हो गया था। वह शुक्रवार को अपना सामान ले जाने के लिए हापुड़ से कुशीनगर पहुंचे थे उनके पहुंचते ही आजमगढ़ जनपद के और अहिरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली उनकी महिला मित्र अचानक कुशीनगर धमक पड़ी। दोनों के आमने-सामने होते ही हाईप्रोफाइल ड्रामा शुरू हो गया। ऐसे में बात बिगड़ती देख एसडीएम साहब को पसीने होने लगे वह पहले तो महिला से बचने की कोशिश करते रहें लेकिन अंत में महिला का दबाव देखकर उन्हें झुकना पड़ा। सूत्रों की माने तो महिला ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि एसडीएम से उनके करीब 4 साल से संबंध है और उसने न्याय की गुहार लगाई इसके बाद एसडीएम को अपने महिला मित्र से गायत्री मंदिर में शादी करना पड़ा। कुशीनगर में तैनात रहे और वर्तमान में जनपद हापुड़ में तैनात एसडीएम दिनेश कुमार की शादी चर्चा की विषय बनी हुई है यह विवाह पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल गई है ऐसे में एसडीएम साहब अंत में झुकना पड़ा और शादी रचानी पड़ी।

