अपना जिला

MAU : खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट 7 की मौत 14 घायल

 मऊ सिलेंडर हादसे पर CM Yogi ने जताया दुख

 

मुहम्मदाबाद गोहना

बिचला पुरा मुहल्ला में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है | जब एक घर में रखा गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाकों के साथ फट गया और

घर के लोग मलबे में दबकर मौत के काल गाल में समा गए।

अब तक 7 लोगों का शव निकाला जा चुका है, लगभग 14 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

दुर्घटना के बाद पूरे मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई

तभी अचानक तेज आवाज के साथ गैस सिलेंडर फट गया गैस सिलेंडर के धमाके से पुरा इलाका कांप उठा।और धमाका इतना जोरदार था कि आस-पड़ोस के मकानों में दरारें पड़ गई।

जिसकी वजह से रास्ते में जा रहे बच्चों एवं अन्य लोगों की दब कर मौत होनेेेे की सूचना है।

अभी सही से सभी मृतकों एवं घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है। और

घटना की सूचना सुनते ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  दुख व्यक्त किया है.

जिला प्रशासन से मृतकों एवं घायलों की अति संभव मदद करने को कहा है।

वही धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने-अपने घरों से निकलकर उस ओर दौर पड़े जिधर से आवाज आयी थी।

स्थानीय लोग पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को एक-एक कर निकालने लगे।

अब तक 7 शवों को निकाला जा चुका है और 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

अन्य के भी दबे होने की आशंका है।

लोगों की मौत और इस हादसे से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है

लोगों का कहना है कि बहुत ही दुखद घटना है ।

■ घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश

■ हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद व राहत प्रदान की जाए:मुख्यमंत्री

उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने

तथा इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को सांत्वान देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया.

 

मऊ से जुड़े अन्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें :https://apnamau.in/bapu-150vi-jayanti-554-16307-2/

MAU LIVE POLICE PITAI KA VIDEO: https://youtu.be/53azua_ra58

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *