खास-मेहमान

एक दिन की SDM बनी सिपाही प्रिया, सुनी समस्याएं

मऊ जनपद के घोसी तहसील में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कुछ अलग तरीक़े से मनाया गया। घोसी कोतवाली में शनिवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक समाधान दिवस का आयोजन था। घोसी के एसडीएम राजेश अग्रवाल के खास पहल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह को एक दिन का एसडीएम नियुक्त किया। इस दौरान प्रिया सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में कुल 24 मामले आये जिसमे से 2 मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एक दिन की एसडीएम बनीं महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह ने थाना दिवस में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए और अंय मामलों में शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस पहल पर एसडीएम राजेश अग्रवाल ने कहा महिलाओं को नेतृत्व के अवसर देने और उनकी क्षमताओं को आगे बढ़ाने के लिए यह प्रयास किया गया है। महिलाओं को प्रशासनिक अनुभव देकर आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह के लिए भी यह अनुभव खास रहा। उन्होंने कहा एक दिन के लिए एसडीएम की जिम्मेदारी निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मैं आगे भी प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए प्रेरित हुई हूं। इस मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास महिलाओं के नेतृत्व को प्रोत्साहित करेंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *