स्वर्गीय सरदार रेशम सिंह जी की पुण्यतिथि पर 31 लोगों ने किया रक्तदान
खीरी। स्वर्गीय सरदार रेशम सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 25 अगस्त 2023 को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन सरदार रेशम सिंह पब्लिक वेलफेयर सोसायटी रेहरिया, मोहम्मदी, खीरी के द्वारा सरदार जी पैलेस पिपरिया धनी में आयोजित किया गया एवं साथ ही वार्षिक उत्सव का आयोजन भी किया गया, रक्तदान शिविर का शुभारंभ स्वच्छ भारत मिशन, भारत सरकार के सलाहकार सरदार बलजीत सिंह के द्वारा फीता काटकर किया एवं रक्तदान किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित नगर पालिका गोला अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, शिक्षा क्षेत्र के लिए श्री गुरु हरकिशन डिग्री कॉलेज गोला के प्रधानाचार्य डॉक्टर निर्मल सिंह, समाज सेवा के लिए डॉक्टर पूर्वी वर्मा को सम्मानित किया गया। शिव भक्तों की सेवा में 24 घंटे जानकी एम्बुलेंस की सेवा के लिए शिवम राठौर को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सोसाइटी के 5 साल पूर्ण होने पर स्मृति विवरणिका का विमोचन भी किया गया। क्षेत्रीय नौजवानों के उत्साहवर्धन के लिए एसडीएम गोला रत्नाकर मिश्रा भी पहुंचे।
अंत में सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सरदार रेशम सिंह पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष पलविंदर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का वह स्वागत करते हैं और कहा कि वह समय समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों को करते रहेंगे।
इस अवसर पर एससीडीआई गोला आशुतोष मधुकर, एससीडीआई कुंभी अजीत सिंह एवं गन्ना समिति गोला सचिव बलवंत सिंह चौधरी ने भी रक्तदान किया। उक्त रक्तदान शिविर का आयोजन वन वीट हॉस्पिटल ब्लड बैंक भीरा के सहयोग द्वारा किया गया। इसमें समिति के सदस्यों समेत तमाम क्षेत्रीय व सम्मानित लोग उपस्थित रहे, उक्त कैंप में 31 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ









