चर्चा में

जब सांसद तानाशाह हिटलर बन पंहुचे संसद

अरे नहीं, जो आप समझ रहे हैं वह यह नहीं हैंं। यह तस्वीर ना तो जर्मनी के तानाशाह हिटलर की है, और नाही किसी फिल्म या सीरियल के मंचन के रूप में हिटलर बने किसी नायक की। यह तस्वीर है एक सांसद की जो हिटलर के वेशभूषा में लैस होकर आज संसद पहुंचे अपने राज्य की तरक्की व अन्य मांगों को पूरा ना हो पाने के कारण विरोध प्रदर्शन के लिए धारण कर संसद पंहुचे हैं।

कभी राम बनके, कभी साईं बनके, कभी नारद बनके सांसद जी संसद आए अपनी मांग लेकर। जी हां भक्ति गीत गायिका तृप्ति शाक्या का यह गीत कभी राम बनके कभी श्याम बनके प्रभुजी चले आना… के तर्ज पर बिल्कुल यह गीत हैं लेकिन यह गीत बिना आवाज के व शब्दों के वेशभूषा में है। बिना गीत के अपने शब्दों को लोगों को गुनगुनाने को मजबूर कर रहे हैं तेलुगू देशम पार्टी के सांसद एन. प्रसाद।

इसके पूर्व अलग-अलग अंदाज में संसद में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम साईं भगवान और नारद मुनि का वेश धारण कर संसद में अपना विरोध प्रदर्शन कर चुके तेलुगू देशम पार्टी के सांसद एन. प्रसाद वृहस्पतिवार को बिल्कुल हिटलर के रूप में टाई, शर्ट, शर्ट के ऊपर जैकेट व हिटलर जैसे हेयर स्टाईल के साथ मोछ रख कर संसद में जाने के लिए जैसे ही अपने कार से पांव को नीचे उतारा तो लोग उनका हाव भाव देखकर पहले तो उन्हें पहचान नहीं पाये और जैसे पहचाना कि अरे यह तो सांसद एन. शिवप्रसाद है तो उन्हें देखते ही रह गये।

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर तेलुगू देशम पार्टी की तरफ से लगातार केंद्र सरकार के सामने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखी जा रही है केंद्र सरकार द्वारा मांगे ना माने जाने पर पार्टी के लोग तरह-तरह से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसे में तानाशाह हिटलर के रूप में वेशभूषा बनाकर आए सांसद एन. शिवप्रसाद के विरोध प्रदर्शन के तौर तरीकों पर भले ही सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है लेकिन वे अपने राज्य की जनता के विकास के मुद्दे पर अपने प्रदर्शन के तौर तरीकों से काफी चर्चित और पसन्द किये जा रहे हैं।

अब देखना होगा कि भगवान का कई रूप धारण कर NDA सरकार के सामने प्रधानमंत्री मोदी से अपनी मांग को मनवाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं सांसद की और उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रबाबू नायडु कि जब अब तक आन्ध्रप्रदेश को विशेष राज्य के नाम पर उनकी एक न सुनी गई तो, भगवान के बाद अब हिटलर के रूप में सांसद एन. प्रसाद विरोध प्रदर्शन करने के बाद सरकार से अपनी मांगे मनवा पाते हैं या नहीं और अगर सरकार फिर भी मांगे नहीं मानती है तो अब वह विरोध प्रदर्शन करने के लिए किस रूप में संसद पहुंचेंगे यह इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *