पुण्य स्मरण

स्व. सरोजिनी सिंह की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई

बलिया। अक्सा एजूकेशनल एण्ड सोशल वैलफेयर सोसायटी रतसरकला, बलिया की सचिव दीप्ति सिंह व सहसंरक्षक स्मृति सिंह द्वारा अपनी माँ स्व. सरोजिनी सिंह धर्मपत्नी स्व. अखंडानंद सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख की सातवीं पुण्यतिथि पर राजकीय बालगृह बालिका, निधरिया, बलिया में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम की मुख्यअतिथि जिलाधिकारी बलिया सौम्या अग्रवाल द्वारा सरोजिनी सिंह के फोटो पर माल्यार्पण करने व दीप प्रज्जवलन के पश्चात सँवासिनीयो को नि:शुल्क रियूजेबल सैनेटरी पैड व अन्य सामग्री वितरण किया गया। उक्त अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज, भानुप्रकाश सिंह बबलु, मुक्तानन्द सिंह, तृप्ति सिंह, बालिका गृह की अधीक्षका मधु सिंह ,अभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *