जीवन के कुछ ऐसे क्षणों को नजरअंदाज कर दें जीवन में सफल होना तय

जीवन सार-भाग-01…
पंकज शुक्ला (आवारा)…
जीवन मे कुछ ऐसे क्षण भी आते है जिन्हें अगर आप नजरअंदाज कर दे तो आप जीवन मे सफल हो सकते है।ये क्षण ऐसे ही नही होते ,इन क्षणों में आप अत्यधिक क्रोधी, चिड़चिड़े हो जाते है ।इस क्षण में आपका किंचित भी दोष नही होता,क्योकि आप अपने मानसिक स्थिति से लड़ नही सकते।
वैसे लड़ने से कुछ खास लाभ प्राप्त नही होता है।
इसलिये आपके जीवन के जितने भी वर्ष है उन्हें आप इस तरह से जिये ताकि जब कभी आप नही रहे तो आपके जीवन की घटनाएं, आपकी कहानी ,लोगों को जीवन जीने के लिए प्रेरित करे।
आज कल आत्मदाह की घटनाएं बढ़ती जा रही है मैं भावुक औऱ आश्चर्य तब हुआ जब एक 17 वर्ष के बच्चे ने अपनी निजी गलती के कारण इतना बड़ा कदम उठाया।
आप ही सोचिये क्या रही होगी उसकी मानसिकता? कैसे उसने रस्सी ली होगी ? कैसे उसने अपने आप को उसमे फंसाया होगा? प्राण निकलते वक्त उसकी स्थिति क्या होगी ? ये कुछ ऐसे प्रश्न है जिनका जवाब खोज पाना मुश्किल है।
दोस्तो, समय को देखते हुए ये आभास होता है कि मानव जीवन अब 100 वर्षों का तो नही रहा। अतः जितना भी समय आपके पास है उसे सदुपयोग करें। जिनसे भी मिले उन्हें जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करें। कोशिश करे अगर कोई चुप है तो उससे बात करें। आज हर व्यक्ति अपनी परेशानी किसी को बताता नही है फिर ये परेशानी एक दिन उसकी जान ले लेती है।
स्थान – भिलाई ( छत्तीसगढ़)
9589666143

