खेल-खिलाड़ी

अंतिम गेंद पर एक रन बनाकर पीपरसाथ की टीम ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

रतनपुरा/मऊ । अवध पब्लिक स्कूल के संयोजन में रतनपुरा टी 10 कप का फाइनल मैच नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि कांग्रेस के ऋ
पीसीसी के सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह रहे ।आयोजक अवध पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अवध नाथ सिंह थे । इस मैच के विशिष्ट अतिथि नेहरू इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश सिंह ओंकार रहे। इनका स्वागत अवध पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अवधनाथ सिंह ने किया। क्रिकेट का फाइनल मैच उत्तरांचल की अइलख बनाम रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित पिपरसाथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अइलख की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए निर्धारित 14 ओवरों में 117 रन बनाकर के प्रतिद्वंदी टीम को जीतने के लिए 118 रन का लक्ष्य दिया। अइलख और पिपरसाथ के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस बीच दर्शक दिल थाम करके इस रोमांचक मैच का आनंद लेते रहे ।तालियों और शोर की गड़गड़ाहट के बीच की पीपरसाथ टीम के बल्लेबाज शैलेंद्र ने आक्रमक बल्लेबाजी करके अंतिम गेंद पर 1 रन जोड़ते हुए 118 रन बना कर मैच अपने कब्जे में कर लिया। अंतिम ओवर का खेल काफी रोमांचक रहा। जिसमें प्रतिद्वंदी टीम को एक गेंद पर 1 रन बनाना था, जिसे उसने बड़े ही आसानी से बना करके क्रिकेट खेल की ट्राफी को अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच दक्षिणांचल की पिपरसाथ टीम के आक्रमक बल्लेबाज शैलेन्द्र ने अपने नाम किया ।वही रतनपुरा प्रखंड के उत्तरांचल के अइलख की टीम के कप्तान मोनू सिंह को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया । पिपरसाथ के कप्तान विनोद यादव ने चमचमाती हुई ट्राफी को अपने कब्जे में कर लिया ।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से आजाद धर्म प्रताप सिंह, कर्ण प्रताप सिंह कुन्नू, धर्मेद्र गोस्वामी, अभिमन्यु सिंह, दीपक सिंह सचिव, टीपू सुलतान, विवेक विनोद दिनेश ओमप्रकाश मौर्य मानवेंद्र बहादुर सिंह सतवीर सिंह, दिनेश यादव आदी लोग मौजूद रहे । इस प्रतियोगिता के संयोजक अजाद धर्म प्रताप सिंह ने आए सभी दर्शकों का अभार व्यक्त किया । खेल के मैदान में दर्शक परिणाम जानने के लिए काफी उत्सुक शुक्र है और अंत में जब परिणाम सामने आया तो सभी का दिल बल्लियों उछलने लगा अधिकांश दर्शक मैदान में बढ़कर के क्रिकेटरों का हौसला अफजाई किया, और विजेता टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *