बैट्री वाली टाटा नैनो देखकर खुश हुए रतन टाटा, सवार होकर निकल पड़े घूमने

“रतन टाटा को भा गई इलेक्ट्रिक लखटकिया”
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए पावरट्रेन बनाने वाली कंपनी इलेक्ट्रा ईवी (Electra EV) ने लखटकिया कार को कस्टमाइज कर इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) का रूप दे दिया. कंपनी ने खुद ही इसकी जानकारी LinkedIn पर दी. कंपनी ने बताया कि उसके फाउंडर रतन टाटा को न सिर्फ यह कार पसंद आई, बल्कि उन्होंने नैनो ईवी की सवारी का भी आनंद लिया. कंपनी ने कहा कि रतन टाटा को 72V Nano EV डिलीवर करना और उनका फीडबैक हासिल करना ‘सुपर प्राउड’ फीलिंग है.
“ये हैं Tata Nano EV के फीचर्स”
नैनो ईवी की 4 सीटों वाली कार है और इसकी रेंज 160 किलोमीटर तक है. यह कार 10 सेकेंड से कम समय में जीरो से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसमें लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. टाटा मोटर्स का इस कार के बारे में कहना है कि यह रियल कार वाली फील देती है. मॉडर्न ग्राहकों को पर्यावरण के अनुकूल पर्सनल ट्रांसपोर्टेशन मुहैया कराने के प्रयास में किसी भी चीज से समझौता नहीं किया गया है.

