मिसाल-ए-मऊ

मऊ के प्रो. राजकुमार गुप्ता बने राजेन्द्र सिंह रज्जू भईया विश्वविद्यालय के 6 विभागों के विभागाध्यक्ष

० डॉक्टर अरूण कुमार मिश्र / गुलाबचंद गुप्त “गांधी”

मऊ। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया ) विश्वविद्यालय परिसर प्रयागराज में संचालित राजनीतिक विज्ञान, व्यावहारिक अर्थशास्त्र, दर्शन शास्त्र, समाजशास्त्र, रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन विभाग एवं भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष पद की नवीन जिम्मेदारी विश्वविद्यालय में पदस्थ सबसे वरिष्ठ प्रोफेसर एवं कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के सचिव के साथ कुलपति के मुख्यालय से बाहर रहने पर कुलपति के प्रभार पर कार्यभार की जिम्मेदारी निभाने वाले प्रोफेसर डॉक्टर राजकुमार गुप्ता को यह नई जिम्मेदारी मिली है। विश्वविद्यालय की परिनियमावली के परिसीमन 2.20 के क्रम में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश के अनुपालन मे संशोधित करते हुए उपरोक्त विभागों का विभागाध्यक्ष बनाया गया है।

यहां पर यह भी बताना समीचीन होगा की क्योंकि इन विभागों के अभी तक जो विभागाध्यक्ष थे सभी सहायक आचार्य के पद पर थे और नए परिनियम 2.20 के अनुसार विभागाध्यक्ष का पद आचार्य के पद पर कार्यरत शिक्षक को ही प्रदान किया जाएगा। उपरोक्त सभी विभाग कला संकाय के अधीन आते हैं इसलिए कला संकाय के संकाय अध्यक्ष होने के नाते प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के इन छह विभागों के विभागाध्यक्ष का अतरिक्त प्रभार प्रो. (डा.) राजकुमार गुप्ता को दिया गया है।

प्रोफेसर डॉक्टर राजकुमार गुप्ता को मिली नवीन जिम्मेदारी पर फुपुक्टा के महामंत्री प्रो. (डा.) प्रदीप कुमार सिंह, रज्जू भैया विश्वविद्यालय संबध्द महाविद्यालय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. मनोज सिंह, महामंत्री डा. सत्य प्रताप सिंह संस्थापक महामंत्री प्रो. (डा) पवन कुमार पचौरी सहित अन्य शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रोफेसर डॉक्टर राजकुमार गुप्ता से आशा की है कि उनके कुशल नेतृत्व में कला संकाय में बहुत ही उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य होंगे तथा शोध कार्यों को समस्त विषयों में प्रारंभ कराने में सक्षम होंगे।

मऊ नगर के वरिष्ठ पत्रकार गुलाब चंद गुप्त गांधी, पत्रकार राम मनोहर गुप्ता ,अशोक गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता एडवोकेट, विपिन गुप्ता, संजय गुप्ता, गोपाल गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, केशव जी, श्री राम गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, आदि लोगो ने प्रोफेसर डॉक्टर राजकुमार गुप्ता को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवम शुभकामना दी है।

प्रोफेसर डॉक्टर राजकुमार गुप्ता को बधाई देने वालों में जनपद मऊ के लब्ध प्रतिष्ठ सर्जन पूर्वी संसार के प्रधान संपादक डॉक्टर पी एल गुप्ता , डॉक्टर पवन कुमार मद्धेशिया , गुप्ता सर्जिकल हॉस्पिटल मऊ के डायरेक्टर जाने माने युवा सर्जन डॉक्टर अभिषेक गुप्ता , अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता , उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रतनपुरा इकाई के अध्यक्ष रामनारायण साहू , फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सरफराज अहमद, युवा होम्यो पैथिक चिकित्सक डॉक्टर शाहिद , कोपागंज के समाजसेवी विद्यासागर गुप्ता , अशोक गुप्ता , विनय कुमार गुप्ता , भरत जी गुप्ता , पवन गुप्ता , रतनपुरा के वरिष्ठ पत्रकार तथा पूर्वी संसार के वरिष्ठ समाचार संपादक फतेहबहादुर गुप्ता , पूर्वी संसार के प्रबंध संपादक अब्दुल अज़ीम खान , पूर्वी संसार के संपादक ओमप्रकाश गुप्ता , पूर्वी संसार के वरिष्ठ समाचार संपादक डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा , वरिष्ठ उप संपादक सुशील कुमार पाण्डेय , पूर्वी संसार के वरिष्ठ पत्रकार स्वतंत्र कुमार गुप्त मुन्ना , ज्ञानोदय विद्यालय कोपागंज के प्रधानाचार्य रमाशंकर गुप्ता , अखिलेश कुमार गुप्ता , कृष्ण कुमार गुप्त मुन्ना, अध्यापक अजीत गुप्ता , समाजसेवी केशव जी गुप्ता , राजन गुप्ता, बृजेश गुप्ता ढोलू , सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई देते हुए प्रोफेसर राजकुमार गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

खुशी जताने वालों में डीसीएसके कॉलेज मऊ के डॉ घनश्याम दुबे, डॉ प्रशांत पाण्डेय, डॉ दिनेश श्रीवास्तव, डॉ मनोज कुमार उपाध्याय, डॉ अरुण कुमार मिश्र, मर्यादा पुरुषोत्तम पी जी कालेज रतनपुरा में समाज शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर कृष्ण कुमार यादव, कुबा पीजी कालेज आजमगढ़ के असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रोफेसर डॉक्टर राजकुमार गुप्ता के उत्तरोत्तर प्रगति एवम मंगलमय भविष्य की कामना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *