मऊ के अभिषेक चौरसिया का कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी के पद पर चयन
मऊ। नगर के मुहल्ला-मुंशीपुरा निवासी व्यवसायी राजकुमार चौरसिया के पुत्र अभिषेक चौरसिया का चयन कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी के पद पर हुआ है।
अभिषेक वर्तमान में रक्षा मंत्रालय में आडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इनके परिवारजनों ने बताया कि यह सफलता अभिषेक के पढ़ाई के प्रति लगनशीलता का परिणाम है।
अभिषेक ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट देव पब्लिक स्कूल सहादतपुरा, मऊ से तथा स्नातक अजय कुमार गर्ग इंजी0 कालेज, गाजियाबाद से उत्तीर्ण किया है।
इस सफलता का श्रेय पिता राजकुमार चौरसिया को दी।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से मनोज राय अध्यक्ष जिला पंचायत मऊ, सुरेन्द्र चौरसिया विधायक रामपुर कारखाना देवरिया, भाजपा नेता आनन्द प्रताप सिंह, सुनील यादव, राकेश मिश्रा, अरशद जमाल, पंकज राजभर, बेचन राम चौरसिया, जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, पुरुषार्थ सिंह, सुनील दूबे ‘सोनू’ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

