अपना जिला

रेल परियोजनाओं की कार्य समीक्षा बैठक का

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में रेल परियोजनाओं की कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन 28 जनवरी,2019 को महाप्रबन्धक बैठक कक्ष,गोरखपुर में आयोजित की गई। बैठक में अपर महाप्रबन्धक आनन्द प्रकाश सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबन्धक, लखनऊ मंडल के अपर मंडल रेल प्रबन्धक तथा वरिष्ठ मंडलीय अधिकारी उपस्थित थे ।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल ने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 में आबंटित बजट के अनुरूप निर्माण परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय पर पूरा कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं के वे सभी कार्य जो अन्तिम चरण में है उसे 31 मार्च,2019 से पूर्व पूरा कर लें। महाप्रबन्धक ने कहा कि संरक्षा एवं यात्री सुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। उन्होंने समपारों पर भूतपूर्व सैनिकों की गेट मित्र के रूप में तैनाती तथा स्वीकृत सीमित ऊँचाई के सब-वे के निर्माण में तेजी लाने हेतु दिषा-निर्देष दिया ।
महाप्रबन्धक ने निर्माण कार्यों का मदवार समीक्षा करते हुये कहा कि विभिन्न मदों में आवंटित धनराषि के अनुरूप कार्य में प्रगति करें। विषेष रूप में आमान परिवर्तन, दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य तय समय सीमा के अन्दर सम्पन्न करायें । उन्होंने स्टेषनों पर उपलबध यात्री सुख-सुविधा को और अधिक उन्नत बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिया। महाप्रबन्धक ने रेलवे स्टेशनों की साफ-सफाई से कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा उत्तम सफाई व्यवस्था बनाने हेतु दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन करने पर बल दिया।
इसके पूर्व, प्रमुख मुख्य इंजीनियर पी.डी.शर्मा ने महाप्रबन्धक सहित वरिष्ठट रेल अधिकारियों का स्वागत करते हुये कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे पर स्वीकृत सभी रेल परियोजनाओं के मद में पर्याप्त धनराशि की उपलब्धता सुनिष्चित कराया गया है ताकि परियोजनाओं को समय सीमा के अन्तर्गत पर पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के अन्तर्गत परियोजनाओं को पूरा करने हेतु मंडल एवं निर्माण विभाग समयबद्ध बैठक करें। प्रमुख मुख्य इंजीनियर ने कहा कि कानूनी रूप से बाध्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। उन्होंने स्टेशनों, रेल परिसरों तथा वाशिंग पिट पर जल संरक्षण प्लान्ट लगाने हेतु निर्देश दिया। श्री शर्मा ने यात्री सुविधा से जुड़े निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हेतु उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया।
तीनों मंडलों के मंडल रेल प्रबन्धकों ने अपने-अपने मंडलों में निर्माण परियोजनाओं में हुई प्रगति से महाप्रबन्धक को अवगत कराया तथा कार्य के दौरान आने वाली बाधाओं को दूर करने हेतु महाप्रबन्धक का दिषा-निर्देश प्राप्त किया । संजय मिश्र मुख्य प्लानिंग एवं डिजाइन इंजीनियर ने बैठक का संचालन करते हुये रेल परियोजनाओं पर मदवार धन की उपलब्धता तथा कार्य में हुई प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *