दुनिया 24X7

डेमू शेड व पीओएच के निर्माण में 153.28 करोड़ की परियोजना

गोरखपुर। रेल राज्य मंत्री एवं संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार मनोज सिन्हा 29 जनवरी,2019 को औड़िहार में आयोजित एक समारोह में डेमू शेड का उद्घाटन तथा दुल्लहपुर में आयोजित एक समारोह में टावर वैगन पी.ओ.एच. शेड का शिलान्यास करेंगे ।
इस डेमू शेड का निर्माण रू 123.26 करोड़ की लागत से भारतीय रेल के उपक्रम रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया गया है। इस शेड निर्माण होने से क्षेत्र में चल रही डेमू एवं मेमू गाड़ियों का अनुरक्षण कार्य सुचारू रूप से हो सकेगा, जिससे समय एवं धन दोनों की बचत होगी । पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख रेल खण्डों के विद्युतीकरण होने एवं बड़ी लाइन के शेष खण्डों पर चल रहे विद्युतीकरण को ध्यान में रखकर ओ.एच.ई. में आने वाले फाॅल्ट को दुरूस्त करने हेतु टावर वैगनों के अनुरक्षण हेतु दुल्लहपुर में रू 50.02 करोड़ की लागत से टावर वैगन पी.ओ.एच. के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।
औड़िहार में आयोजित समारोह में तथा दुल्लहपुर में आयोजित समारोह में विधायक सुभाष पासी, सदस्य विधान परिषद केदार नाथ सिंह, सदस्य विधान परिषद चेत नारायण सिंह एवं सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह ‘चंचल‘ तथा विधायक त्रिवेणी राम की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न होगा ।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी की इन दोनों समारोहों में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *