अपना भारत

बाबा ने रेलवे बोर्ड के ED/PM से मिलकर ZRUCC के सदस्यों/सांसदों का नाम न हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा

नई दिल्ली। निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा MEMBER NRUCC रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय, भारत सरकार के कार्यकारी निदेशक ( ED / PM ) नीरज शर्मा से उनके कार्यालय में मिलकर भारतीय रेल के ZRUCC के सदस्यों का नाम हटाने के निर्देश के खिलाफ ज्ञापन सौंपा ।
विदित हो कि 10-10-22 को रेलवे बोर्ड द्वारा एक पत्र सभी जोन के GM को लिखा गया है कि सभी जोन के ZRUCC के सदस्यों का नाम पट्टिका स्टेशन से हटा लिया जाय, निःसंदेह यह निर्देश सभी जोन से जुड़े संसद के 10 सदस्यों और ZRUCC MEMBERS का अपमान है। इस आदेश से ZRUCC के सदस्यों के सम्मान व गरिमा को बेहद ठेस पहुंचा है ।

श्री बाबा ने कहा कि ED / PM श्री शर्मा ने मुझे विश्वास दिलाया है कि मैं शीघ्र ही इस पर मर्यादित निर्णय लेने का प्रयास करूंगा।
बाबा जी ने दृढ़ता से कहा और बताया कि मैं विगत 25 वर्षों से भारतीय रेल के विभिन्न समितियों में सदस्य रहा हूँ । पहले बोर्ड लगवाना फिर बोर्ड हटवाना यह बिल्कुल ही ठीक है । बाबा जी ने कहा कि हम सभी माननीय सदस्य भारतीय रेल की गरिमा है खास तौर से मेरा कोई इतिहास पता लगा लें। बाबा के इस ज्ञापन पर भारतीय रेल सभी ZRUCC सदस्यों ने विशेष खुशी जाहिर की है ।
बाबा ने माननीय रेल मंत्री , रेल राज्य मंत्री व CRB से सभी ZRUCC सदस्यों को उनके कार्यकाल तक निःशुल्क पास और उन्हें मिलने वाले मानदंड राशि को 5 हजार रुपये करने की मांग की हैश्री बाबा ने कहा कि रेल मंत्रालय तत्काल प्रभाव से यह आदेश वापस ले और अब ऐसा निर्देश हो कि पूर्व की भांति सभी सांसद (MP ) और ZRUCC के सदस्यों के लगे बोर्ड को न हटाया जाय ।

इस मामले में राष्ट्रीय संगठन मंत्री निर्भया सेना,  सदस्य राष्ट्रीय संगठन मंत्री व रेल व स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार नसरीन फात्मा ने कहा मुझे इस बात को कहते समय गर्व की अनुभूति हो रही है कि सतीश मिश्र बाबा भारतीय रेल के पहले ऐसे व्यक्ति / सदस्य है जिन्होंने इसका मर्यादित विरोध किया है, अपितु आज रेलवे बोर्ड व भारतीय रेल में किसी भी रेल अधिकारी CRB सहित अपने परिचय के मोहताज नहीं है । यह किस स्थिति में किया जा रहा है जो बेहद अनुचित है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *