अपना जिला

ताड़ के पेड़ से गिरने से, घर के मुखिया की मौत

घोसी। कोतवाली के मोहम्मदपुर हसनपुर गांव निवासी चन्द्रिका 55 की शनिवार की शाम 6 बजे ताड़ के पेड़ से गिर कर मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुची 100 नम्बर पुलिस ने आवश्यक जानकारी प्राप्त कर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दिया।
मोहम्मदपुर हसनपुर गांव निवासी चन्द्रिका 55 पुत्र जगदेव शनिवार की शाम गांव के उत्तर 300 मीटर दूरी पर स्थित ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने के लिये पेड़ पर चढ़े।उतरते समय संतुलन बिगड़ जाने से ऊँचाई से नीचे गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए।परिवार के लोग आनन फानन में सुल्तानपुर स्थित सरकारी अस्पताल लेकर गए।जहाँ उसको मृत्यु घोषित किया गया। लोगो ने इसकी सूचना 100नम्बर पुलिस को दिया।इनके सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुच कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।मृतक की पत्नी शुभावती का रोते रोते बुरा हाल रहा।मृतक के 5 पुत्रियो में से 4 की शादी हो गई है। वही 2 पुत्रो में से एक कि शादी हो गयी है। घर के एक मात्र कमाऊ व्यक्ति के मरने से घर मे गम के साथ भविष्य की चिंता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *