अपना जिला

07 अगस्त को होगी भाजपा की बैठक, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की रणनीति

घोसी/मऊ।भारतीय जनता पार्टी घोसी की एक बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। जिसमें सात अगस्त को होने वाले मण्डल पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रवासी, सेक्टर प्रभारी एवं मण्डल के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की कामकाजी बैठक को सफल बनाने की रणनीति तय की गयी। वक्ताओं ने कहा कि सात अगस्त होने वाला कामकाजी बैठक भव्य एवं ऐतिहासिक होगा ।जिसमें जनपद के हर कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियों की अहम भूमिका होगी। आगामी सात अगस्त को होने वाले कामकाजी बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं मऊ जनपद के प्रभारी कामेश्वर सिंह होंगे ।वे कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को देखते हुए जोश भरने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ,मण्डल महामंत्री विश्वनाथ विश्वकर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष मनोज राय, रामसूरत चौहान, रघुनन्दन यादव, विस्तारक लक्ष्मीनारायण, जयप्रकाश सिंह, अनिरुद्ध सिंह, मुन्ना प्रसाद राजभर, डॉक्टर जयशंकर प्रसाद, कपिलदेव राजभर, रविंद्र उपाध्याय, पंकज यादव, मनोज राजभर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *