अपना जिला

घोसी बस स्टेशन बदहाली का शिकार, बसों को अंतराल पर चलाने की मांग

घोसी/मऊ। घोसी संघर्ष समिति घोसी के तरफ से सूबे के मुख्यमंत्री के नाम, उपजिलाधिकारी डॉ छेदी लाल सोनकर द्वारा एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया कि घोसी से आज़मगढ़ जाने के लिए सुबह में कोई भी बस नहीं चलती, जब आज़मगढ़ मात्र एक जिला था तो घोसी से आज़मगढ़ के लिए बराबर बसे चलती थी लेकिन जबसे आज़मगढ़ मण्डल हो गई तबसे बसों का चलना बन्द हो गया, कमिश्नरी होने के कारण लोगों का आना जाना लगा रहता है लेकिन परिवहन निगम की बस न होने से लोग किसी तरह, टैक्सी से या मऊ होकर या दोहरीघाट होकर लोग आज़मगढ़ जाते हैं, जिससे आम जनमानस परेशान हैं। घोसी बस स्टेशन के पास अपार भूमि व्यर्थ पड़ी है जिसमें परिवहन विभाग अपना वर्कशॉप बना सकता है।
घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने ज्ञापन उपजिलाधिकारी के मध्यम से मुख्यमंत्री को दिया और मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि 4 से 5 बसे सुबह से 1 घन्टे के अंतराल पर चलायी जाय, जो वापस शाम को 1 घन्टे के अंतराल पर आती रहे।
इस अवसर पर मन्नान खान, नौशाद खान, ज़ियाउद्दीन खान, खुर्शीद खान, गोपाल साहनी, राजेश साहनी, राजेश जैसवाल, सचिन तिवारी, अनिल मिश्रा, एडवोकेट अशोक गौतम, राशिद आज़मी एवं बहुत से सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *