अपना जिला

प्राथमिक विद्यालय सौसरवा मऊ के टापर, मेडल व पुष्प हार से सम्मानित

मऊ। प्राथमिक विद्यालय सौसरवा ब्लाक-मुहम्मदाबाद गोहना मऊ के परिसर में सत्र 2021 – 22 की परीक्षा सहित विद्यालयी गतिविधियों में अव्वल स्थान लाने वाले बच्चों के सम्मान में वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति प्रा. वि. सौसरवा के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल, अंकपत्र /रिपोर्ट कार्ड तथा पुष्प हार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की बच्चियों द्वारा मनमोहक रंगा-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। विद्यालय के छात्र शिवानंद विश्वकर्मा द्वारा योगा का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा।
समारोह में 2021-22 की परिक्षाओं तथा विद्यालयी गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा – 5 के गौरव विश्वकर्मा, कक्षा – 4 के आदर्श सिंह, कक्षा – 3 की कु. निधि यादव, कक्षा – 2 की रागिनी राजभर, तथा कक्षा – 1 के युवराज यादव को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर कक्षा – 5 की कु. श्वेता राजभर, कक्षा – 4 के शिवानंद विश्वकर्मा, कक्षा – 3 की श्रेजल यादव, कक्षा – 2 की अंशिका यादव तथा कक्षा – 1के विशाल यादव को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। तृतीय स्थान कक्षा – 5 के रिषी सिंह व अंशिका राजभर को, कक्षा – 4के आर्यन राजभर व सुनीता यादव को, कक्षा-3 की अंजलि व कशीश को, कक्षा-2की अंशिका व रिया को तथा कक्षा – 1 के अंकिता यादव को बर्न्चमेडल से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दराज कुमार ग्राम प्रधान सौसरवा द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही में उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।
संचालन व आभार प्रकाशन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित रामनिवास मौर्य प्र. अ. द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नान्हक राम, धन्नजय सिंह, आशीष पाण्डेय, शगुफ़्ता यास्मीन, आजमखान, शिवदान चौहान, संतोष पाण्डेय,बंशराज प्रसाद घनश्याम सिंह, रिजवान, गनेश राम, तारादेवी, आदि उपस्थित रह रहे। समापन समवेत स्वर में राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *