अपना जिला

ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में दी गई योजनाओं की जानकारी

@पवन कुमार पाण्डेय
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव परिसर में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया ।इसमें विभिन्न विभागों ने योजनाओं के संबंध में स्टाल लगाते हुए जानकारी दी । आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड, एनसीडी स्क्रिनिग,  एचआईवी टेस्ट, टीबी के जांच,मुख रोग जांच,डीपीटी पोलियो टीका,एक्सरे नि शुल्क दवाईयों का वितरण, गर्भवती महिलाओं की उचित खान पान पर सलाह,तथा आंगनवाड़ी  विभाग द्वारा गोदभराई, व अन्नप्रसन का कार्य किया गया,अन्य सभी चिकित्सा पद्धति(यूनानी,आयुर्वेद, होमियोपैथ) द्वारा भी उपचार व दवा का वितरण किया गया । 1825 रोगी पंजीकृत किए गए जिन्हें  निशुल्क दवा वितरण किया  गया। टीबी के 20, एचआईवी के 42 ,मलेरिया के 45 स्क्रीनिग जांच , आयुष्मान कार्ड 40,गोल्डन कार्ड 45,आभा कार्ड 30, कोविड टीकाकरण 106 रहें । इस मेले में  आईसीडीएस विभाग द्वारा नव दंपति की गोद भराई व 2 बच्चों का अन्नाप्राशन, कार्य भी कराया गया,जिसने स्वास्थ्य, शिक्षा, नेहरू युवा केन्द्र विभाग ने प्रतिभाग किया। मेले के आयोजन के पूर्व इसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम् एवं जिला प्रतीरक्षण अधिकारी बीके यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया । इस अवसर पर अधीक्षक डा. राजीव कुमार पाण्डेय,खण्ड शिक्षा अधिकारी शेषनाथ सरोज , एचईओ दिनेश यादव, बीपीएम शाहनवाज अहमद, बीसीपीएम सूर्य प्रकाश त्रिपाठी,बीएमसी मनोज सोनकर बीएचडब्लू अंजनी मिश्रा,अमित मिश्र,राधेश्याम पाण्डेय,  आदि रहें । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *