अपना जिला

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता 04 से 07 फरवरी को

मऊ। खेल निदेशालय, उ0प्र0, उ0प्र0 हैण्डबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 04 से 07 फरवरी, 2019 तक डा0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम, मऊ किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा जिला स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल ट्रायल का आयोजन दिनांक 31 जनवरी, 2019 को अपराह्न 3.00 बजे स्पोर्टस स्टेडियम, मऊ में होगा। उक्त ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि  दिनांक 01 जनवरी, 1999 के पष्चात् की होनी चाहिए। ट्रायल में भाग लेने से पूर्व खिलाड़ियों को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण, पात्रता प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति इस कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी दिनांक 02 फरवरी, 2019 को प्रातः 10.00 बजे से स्पोर्टस स्टेडियम, मऊ में आयोजित मण्डलीय ट्रायल में भाग लेगें।
अतः जिला स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल चयन/ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनांक 31 जनवरी, 2019 को अपराह्न 3.00 बजे से पूर्व स्पोर्टस स्टेडियम, मऊ में उपस्थित होने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *