उद्योग बन्धु की बैठक 31 को
मऊ। माह जनवरी,2019 में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं औद्योगिक इकाईयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 31.01.2019 को समय अपरान्ह 03ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, मऊ में होना सुनिश्चित है। अतः अनुरोध है कि कृपया गत बैठक दिनांक 28.12.2018 में लिए गये निर्णयों की अनुपालन आख्या तथा सम्बन्धित सूचना के साथ बैठक में स्वंय भाग लेने का कष्ट करें। उक्त आशय की जानकारी उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केन्द्र, मऊ द्वारा दी गयी।
