अपना जिला

पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली स्पर्श कुष्ठ जागरूकता की शपथ

मऊ। 30 जनवरी से प्रारम्भ होकर 13 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत चल रहे अभियान में आम नगरवासियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता हेतु नगर पालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने शपथ दिलायी। अधिशासी अधिकारी श्री मिश्रा ने जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त  घोषणा को पढ़ा जिसको सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उच्च ध्वनि से दोहराया गया। शपथ में यह संकल्प लिया गया कि हम सभी नागरिक मिलकर अपने जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे एवं कुष्ठ रोगियों के साथ कोई भेद भाव नहीं करते हुये उन्हें तलाश कर उनकी हर सम्भव मदद करेंगे। किसी भी व्यक्ति को कुष्ठ प्रभावितों के साथ भेद भाव नहीं करने देंगे। हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेद भाव को समाप्त करने के लिये प्रयास करते हुये उनको समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु अपना भरपूर योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *