खास-मेहमान

PCS 2020 में सफलता प्राप्त कर जिलापूर्ति अधिकारी बने मऊ के शिवाकान्त

म‌ऊ। जनपद के घोसी ब्लाक अन्तर्गत गोडसरा ग्राम निवासी ईश्वर दत्त पाण्डेय जो स्वदेशी काटन मिल में कभी कार्यरत थे उनके सुपुत्र शिवाकान्त पाण्डेय कड़ी मेहनत और लगन से पीसीएस 2020 के परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी के रूप में चयन हुए अपनी सफलता पर श्री पांडेयने न सिर्फ मऊ का मान बढ़ाया है बल्कि उन्होंने गांव सहित दोस्तों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिजनों का सम्मान भी ऊंचा किया है। वर्ष 2006 में हाई स्कूल नगर के रामस्वरूप भारती इण्टर कालेज तथा सन् 2008 में डी ए वी इण्टर कालेज म‌ऊ से इण्टर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सन् 2012 में बीटेक में करने के बाद पीसीएस की तैयारी में लग गये। एक साधारण परिवार से होते हुए और जीवन के अनेक उतार चढाव का सामना करते हुए भी पिता के परिश्रम, त्याग, तपस्या और माँ के प्यार और विश्वास को सार्थक करने के लिए अथक परिश्रम और निष्ठा पूर्वक अध्ययनरत और प्रयासरत रह कर उत्तर प्रदेश पी सी एस 2020 में सफलता प्राप्त कर के जिलापूर्ति अधिकारी के पद पर चयनित हो कर अपने परिवार, गाँव और जनपद का नाम रोशन किया। बता दें कि स्वदेशी कॉटन मिल बंद हो जाने के कारण पिता को आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ा लेकिन उसके बाद भी उन्होंने अपने बेटे को मंजिल तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा शिवाकांत पांडे ने बताया कि अभी उनकी मंजिल बाकी है। उन्होंने तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं से कहा कि वे अपनी कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों को सदैव लक्ष्य कर चले कोई भी मंजिल दूर नहीं है और उन्हें सफलता से कोई रोक नहीं सकता।

शिवाकांत पांडेय को इस सफलता पर अपना मऊ टीम के तरफ से ढेरों बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *