आग लगी में एक खोप एवं 250 बोझ गेहूँ राख
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । थाना क्षेत्र के धर्मपुर विंटोलिया के जरलवहवा में आग लगने से एक खोप भूसा, कीमती लकड़ी सहित 250 बोझ गेहूं का जल कर राख हो गया। गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना के दो घंटे बाद पहुंचीं जिससे पीड़ितों में आक्रोश रहा। धर्मपुर विंटोलिया के जरलवहवा में सोमवार को करीब बारह बजे दोपहर में हरी लाल यादव के घर के बच्चे अपने छत पर कुछ बना रहे थे कि उसी आग की निकली चिंगारी से बगल में स्थित रामबचन यादव पुत्र तिरवेणी यादव के पशुओं के बांधने वाले घर पर गिर गया जिससे बगल में बना एक खोप, कीमती लकड़ी सहित अन्य सामान जल गया। पछुआ हवा के झोंके इतनी तेज थी कि खोप कि निकलीं चिंगारी से 100 मीटर दूर मडा़ई के लिए रखा सुदामा यादव पुत्र रामधारी यादव का 250 बोझ गेहूं जल कर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद दो घंटे कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गांव वालों ने फायर ब्रिगेड को दसों बार फोन करने के बाद घंटी उठीं और दो घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकीं थीं। जिससे ग्रामीणों में फायर ब्रिगेड के प्रति आक्रोश का भाजन होना पड़ा।

