अपना जिला

विकलांग के साथ मारपीट, दी तहरीर


(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । थाना अन्तर्गत स्थित दुबारी पुलिस चौकी क्षेत्र के भानपुर गांव में नाली के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों को गंभीर चोटें आई।
तहरीर के आधार पर उक्त गांव निवासी छाया सिंह पत्नी श्याम जी सिंह और राणा प्रताप सिंह के बीच लम्बे समय से नाली के पानी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकों लेकर बीते शनिवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई। मारपीट मे विकलांग राहुल को गंभीर चोटें आई। वहीं विकलांग के माता की तहरीर पर पुलिस मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई मे जुटी गई। वहीं दूसरे पक्ष से भी थाने में तहरीर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *