भाईयों में मारपीट 9 पर मुकदमा
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मपुर कसायर में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में घायल व्यक्ति के तहरीर पर पुलिस 9 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है ।दो सगे भाईयों विजयंत श्रीवास्तव पुत्र स्व. ईश्वरनाथ श्रीवास्तव एवं विशाल श्रीवास्तव पुत्र स्व. ईश्वर नाथ श्रीवास्तव के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है । इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगा जिसमें विजयंत श्रीवास्तव को गंभीर चोटें आई इसके बाद उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। इस मामलें में घायल विजयंत श्रीवास्तव के तहरीर पर पुलिस विशाल श्रीवास्तव सहित 9 लोगों के खिलाफ जमीन कब्जा करने एवं मना करने पर मारते पीटते हुए जान मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है ।

