नौकरी के दौरान मसकट में मरे युवक के परिजनों को एसडीएम ने सौंपा चेक

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन । नगर पंचायत के छपराभंगी निवासी युवक के मरणोपरांत दुबई सरकार से मिलें 2806712 रूपये के चेक को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार युवक के परिजनों को सौंपा । चेक पाते ही युवक के परिजन फफक कर रोने लगें । नगर पंचायत के छपराभंगी निवासी अरविंद कुमार गोड़ पुत्र अवधेश अपने परिजनों के परवरिश के लिए दुबई के मशकट में एक कम्पनी में नौकरी करता था । जिसकी 17 जुलाई 2021 को नौकरी के दौरान मौत हो गई थी । जिसकी सूचना दुबई सरकार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजते दी एवं युवक के परिजनों का सत्यापन कराया । इसके उपरांत जिलाधिकारी अरूण कुमार को दुबई सरकार से उक्त राशि का चेक प्राप्त हुआ । जिलाधिकारी के निर्देशन में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार मृतक युवक के पैतृक गांव छपराभंगी पहुंचकर मृतक युवक के माता शकुन्तला देवी पत्नी अवधेश को 28,06,712 रूपये का चेक प्रदान किया । चेक मिलतें ही पुरे परिवार के सदस्यों के आखों से आंसू छलक पड़े । जिन्हें उपजिलाधिकारी ने ढाढ़स बंधाया ।


