अपना जिला

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 9 को मधुबन के शहीद इण्टर कालेज में मेगा कैम्प का आयोजन

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन । मुख्य सचिव ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जनपद के प्रत्येक तहसीलो में आगामी 9 फरवरी को वैक्सीनेशन के लिए मेगा कैम्प आयोजन करने के निर्देश दिए है ।इसके बाद उपजिलाधिकारी अशोक कुमार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने मधुबन के शहीद इण्टरमीडिएट कालेज के साथ ही बताया कि मुहम्मदाबाद में टाऊन इण्टरमीडिएट कालेज, सदर में तालीमुद्दीन इण्टरमीडिएट कालेज एवं घोसी में सर्वोदय इण्टरमीडिएट को मेगा कैम्प के लिए चिन्हित किया गया है ।मेगा कैम्प में क्षेत्र के सभी प्रधानाचार्य अपने अपने विद्यालय के 15 से 17 वर्ष उम्र के छात्रों को मेगा कैम्प में वैक्सीनेशन के लिए लाएगे। कैम्प को सफल बनाने के लिए पंचायत विभाग के सभी ग्राम पंचायत अधिकारी 7 एवं 8 फरवरी को अपने अपने ग्राम पंचायतों में डोर टू डोर पहुंच कर 15 से 17 वर्ष के बच्चों को कैम्प में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है ।ग्राम पंचायत सचिवो के सहयोग के लिए प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओ को निर्देशित किया गया है ।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा वैक्सीनेशन किया जाएगा । उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहां कि मेगा कैम्प में शिथिलता बरतने पर संबंधित जबाबदेह विभाग के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *