कैंडल मार्च निकाल पहलगाम में शहीदों को देंगे मऊ के लोग श्रद्धांजलि
पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद देशभक्तों के लिए मऊ में आज निकलेगी शांति कैंडल मार्च
मऊ। आतंकवादियों द्वारा कारित किया गया जम्मू & कश्मीर के पहलगाम निंदनीय, शर्मनाक व हृदय विदारक घटना को जहां पूरा देश स्तब्ध है। लोग शोक में डूबे हुए हैं। देश की सरकार से लेकर सेना व प्रशासन इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश में लगे हुए हैं वहीं मऊ के लोगों ने दु:ख जताते हुए देश के दुश्मनों का ख़ात्मा करने की सरकार से माँग की है। हमले में शिकार देश के नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मऊ के विभिन्न संगठनों के लोगों ने वृहस्पतिवार को शांति कैंडल मार्च निकालकर कर मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया है ।
कैंडल मार्च में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मऊ, रोटरी क्लब मऊ, रोटरी क्लब प्राइड मऊ, टैक्स बार एसोसिएशन मऊ, श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट मऊ, इनरव्हील क्लब मऊ, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मऊ, व्यापार मंडल मऊ, इंडियन डेंटल एसोसिएशनराष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ-भारत, मऊ व श्री शीतला माता मंदिर धाम व्यवस्था समिति, मऊ सहित अन्य विभिन्न संगठन शामिल रहेंगे।
कैंडल मार्च आज दिनांक 24 अप्रैल 2025, दिन वृहस्पतिवार को समय- 6:30 बजे सायंकाल, नगर के तिरंगा तिराहा (गाजीपुर तिराहा) से मुंशीपुरा मोड तक जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ एस सी तिवारी व प्रदीप कुमार सिंह ने मऊ की आवाम व विभिन्न संगठनों से आग्रह किया है कि आप और अपने संगठन की ओर से बंधुओं के साथ पदयात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी सहभागिता निभाएं।

