अपना जिला

लोकतंत्र के महापर्व पर 07 मार्च को निर्भीक होकर अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट दें : सर्वेश पाण्डेय

मऊ। लोकतंत्र में मतदान का व्यापक महत्व है। इसे आम जन तक पहुंचाने के लिए नेहरू युवा केंद्र मऊ के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता स्वस्थ लोकतंत्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर डीसीएसके स्नातकोत्तर महाविद्यालय मऊ के सभागार में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसीएसके स्नातकोत्तर महाविद्यालय मऊ के प्राचार्य डॉ सर्वेश पांडेय तथा जीवन राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मृत्युंजय तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान नेहरू युवती मंडल भदवा मोहम्मदाबाद गोहना की अध्यक्ष शालू राय और खुशबू ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉक्टर सर्वेश पांडेय ने लोकतंत्र के महापर्व पर 07 मार्च को निर्भीक होकर अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट देने का संदेश दिया लेकिन इसके साथ साथ उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र तभी होगा जब स्वच्छ छवि वाला ईमानदार और योग्य प्रत्याशी का चुनाव किया जाएगा । इसके लिए युवा शक्ति को सबसे पहले प्रत्याशियों को सुनना होगा फिर गुनना होगा और अंत में योग्य उम्मीदवार को चुनना होगा। जीवन राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मृत्युंजय तिवारी ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की सलाह दी और कहा कि विवेकानंद ने नव भारत के निर्माण के लिए 100 युवाओं की मांग की थी जो आज के समय में इस लोकतंत्र के महापर्व के संदर्भ में आज भी प्रासंगिक है । जनपद को यदि आज एक सौ जागरूक युवा मिल जाएंगे तो शत-प्रतिशत मतदान कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी और निश्चित रूप से मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। मतदाता जागरूकता पर आधारित युवा मंडलों की ओर से नुजहत कौसर सदानंद यादव चंदन प्रजापति ओंकार सिंह तृप्ति गुप्ता शादाब जहर हरीश शकील विजय कुमार छवि सिंह ने अपना विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शेर नारायण सिंह जिला युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण मोहन पाठक ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
अंत में सम्मेलन के मंच से युवाओं को जाति धर्म संप्रदाय क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर मतदान करने का शपथ दिलाया गया। आए हुए अतिथियों का स्वागत जिला युवा अधिकारी राशि मिश्रा ने और संचालन नेहरू युवा केंद्र के एपीए ओम प्रकाश मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *