पोखरे में डुबने से वृद्ध महिला की मौत

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के भठिया के सिवान मेंं शुक्रवार को सुबह उस समय अफरा तफरी मच गया जब एक लगभग 72 वर्षीय महिला बहु से विवाद के बाद पोखरे में डुबकर आत्महत्या कर ली। सीवान में पशुओं को चरा रहे चरवाहे देखकर शोर मचाया तथा अभी कुछ करते कि वृद्धा की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 72 वर्षीय सिंगारी देबी पत्नी स्व0 शिवनाथ पटेल की किसी बात को लेकर सुबह अपने बहु से विवाद हो गया।काफी देर तक चले विवाद के बाद वृद्धा नित्य की भांति मवेशियों के लिए चारा काटने गांव के दक्षिणी सिवान में चलीं गईं। लेकिन कुछ ही देर बाद वृद्धा की डुबने से मौत हो गई।डुबने की सूचना परिजनों को मिलते ही आवाक रह
गये । तथा एकलौता पुत्र वृजेश सिंह सहित परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंच कर दहाड़े मारकर रोने लगे। जिनके करूण क्रंदन देखकर उपस्थित लोगों कि आंखें नम हो गई। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

