भाजपा सरकार में कोई भी नहीं सोएगा भूखा : भरत भैया

( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के खैरा प्राथमिक विद्यालय पर प्रशासन द्वारा संरक्षित बाढ पीड़ितों को गुरूवार शाम वरिष्ठ भाजपा नेता भरत भैया पहुंच कर मदद का हाथ बढाया है । मदद पाकर कटान पीड़ितों के चेहरें खिल उठे । बता दे कि घाघरा के कटान के चलतें दर्जनों परिवारों की गृहस्थी घाघरा में समाहित हो गया है ।तो कुछ परिवार अपने हाथों से अपने गृहस्थी को समेटते हुए दूसरें स्थानों पर निवास कर रहें है । ऐसे बाढ़ पीड़ित व्यक्ति हर तरफ मदद के लिए टकटकी लगाए हुए है । इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत भैया एवं जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह ,जिला मंत्री बबलू ठठेरा भाजपा नेताओं के साथ खैरा पहुंच कर संरक्षित किए गए परिवारों को राहत समाग्री के क्रम में तिरपाल ,दाल, आलू, प्याज, तेल, मसाला, हल्दी, ब्रेड, बिस्किट सहित आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित किए। मदद के लिए बढ़े इस हाथ को देख बाढ़ पीड़ितों के चेहरे खिल उठे । इस दौरान भाजपा नेता भरत भैया ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी भी बाढ़ पीड़ितों के साथ निराश्रितो को भुखे पेट सोने नहीं दिया जाएगा । इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ लगातार चल रहें है । इस अवसर पर कौशल चौहान, मोती चौहान, पब्बर चौहान, बाल्मीकि चौहान , रोमित सिंह,मुन्ना सिंह, मनोज साहनी, आनंद आदि रहे।
