फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

मऊ। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 32 जिला पंचायत खानपुर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया दौड़ प्रतियोगिता शुभारंभ करने से पहले राष्ट्रगान कराने के बादक मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमित कुमार गुड्डू ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज खेल जीवन का मुख्य उद्देश्य बनाकर जो युवा ऐसे प्रतियोगिता मैं प्रतिभाग करते हैं उन्हें मंजिल अवश्य मिलती है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज युवाओं को खेलकूद मैं प्रतिभाग कर के अपनी उर्जा को प्रदर्शित करना चाहिए एवं भविष्य में खेल के माध्यम से ऊंची सफलता को प्राप्त करने का सशक्त माध्यम बताया इसी क्रम में अनुराग यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के युवा ही कल के भविष्य हैं इसी क्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदुमन यादव उर्फ डूलडूल यादव ने कहां की हर गांव में खेलकूद क्लब की स्थापना होनी चाहिए जिससे गांव में छिपी हुई प्रतिभागियों के प्रतिभा को मंच मिल सके जिसके माध्यम से प्रतिभागी अपने प्रतिभा को प्रदर्शित करने का और सर मिलेगा। इसी क्रम में समाज सेवक नरेंद्र तिवारी ने कहा कि रानीपुर विकासखंड में 26 ग्राम सभा में खेल क्लब का गठन कर दिया गया है उन खेल क्लबों को खेल के सामग्रियों से सुसज्जित कर उनकी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर दिया जाएगा
दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुधाकर यादव द्वितीय स्थान योगेश चौहान एवं तृतीय स्थान सुशील यादव ने प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रवण कुमार यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹500 द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹300 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹200 देकर सम्मानित किया और कहा कि यदि इस तरह की प्रतिभाएं आगे बढ़ी तो ऐसे प्रतिभागियों का हर स्तर से मेरे द्वारा सहयोग एवं सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नीरज कुमार यादव नेहरू युवा केंद्र मऊ के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में युवा मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा खानपुर युवा मंडल सचिव पप्पू कोमल राजभर संतोष यादव सुमंत कमलाकांत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राधा तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एवं आए हुए मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार नीरज कुमार यादव के द्वारा व्यक्त किया गया।

