राजस्व क्षति के मामले में नपा ने दिया एसबी एडवरटाइजिंग के खिलाफ कोतवाली में तहरीर
मऊ। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने बुधवार को नगर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक पत्र भेजकर नगर पालिका क्षेत्र में पोस्टर बिल, तथा दूसरे प्रकार के विज्ञापनों व ग्लोसाइन बोर्ड की फीस वसूली अवैध रूप से करने पर पालिका के ही ठेकेदार एसबी एडवरटाइजिंग की प्रोपराइटर बेबी सिंह पत्नी संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। अधिशासी अधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को अपने भेजे पत्र में कहा है कि
एसबी एडवरटाइजिंग की प्रोपराइटर बेबी सिंह पत्नी संजय सिंह अनाधिकृत रूप से नगर पालिका क्षेत्र में अवैध वसूली कर राजस्व का नुकसान किया है।
अधिशासी अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को भेजे अपने पत्र में लिखा है कि आचार संहिता की वजह से नगर पालिका क्षेत्र का 2019-20 का पोस्टर बिल, तथा दूसरे प्रकार के विज्ञापनों व ग्लोसाइन बोर्ड का ठेका नहीं हो सका है। पालिका स्वयं अपना राजस्व हित में वसूली कर रही है। पता चला है कि एसबी एडवरटाइजिंग की प्रोपराइटर बेबी सिंह पत्नी संजय सिंह ठेका निरस्त होने के बाद भी 02.04.2019 को रसीद संख्या 548 से घूंघट कलेक्शन से आजमगढ़ मोड से 20 × 10 फुट की होर्डिग के नाम पर ₹5000 अवैध रूप से वसूला गया है। जिससे सरकारी धन की क्षति हुई है। वाराणसी की ठेकेदार बेबी सिंह के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। अनिवासी अधिकारी ने नगर के लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का कोई धन नपा क्षेत्र में एसबी एडवरटाइजिंग को न दें।
राजस्व के नुकसान का यह पहला मामला आया है। अब देखना होगा कि ऐसे कितने मामले आते हैं कि टेंडर न होने के बावजूद भी एस बी एडवरटाइजिंग पालिका को चपत लगा चुकी है।

