अपना जिलाचर्चा में

बाहरी भगाओ, मऊ बचाओ की हुई बैठक, कहा कि बाहरी प्रत्याशी को कतई वोट नहीं

मऊ। बाहरी भगाओ-मऊ बचाओ के सौजन्य से वार्ड नं . 25 के सभासद अल्तमश अन्सारी के प्यारे पुरा , मऊ के मकान पर अस्तू पुरा में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें 200 के लगभग सामाजिक कार्यकर्ता व नौजवान उपस्थित रहे। बैठक में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में घोसी लोकसभा से घोषित किये गये सभी पार्टियों के प्रभारियों/प्रत्याशियों को वोट न देने की बात की तथा कार्यक्रम के संयोजक अल्तमश अन्सारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 1999 से आज तक किसी भी पार्टी से जीते सांसद ने आज तक कोई भी विकास कार्य नहीं किया तथा वह क्षेत्र से ऐसे गायब रहे कि 85 प्रतिशत जनता उनको पहचानती भी नहीं। चाहे बालकृष्ण चौहान रहे हों, चन्द्रदेव राजभर रहें हों, दारा सिह चौहान रहे अथवा हरिनरायन राजभर रहें हों। किसी ने स्व0 कल्पनाथ राय के किये गये कार्यां पर चुना तक नहीं पोतवा सके और न ही रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज की समस्या का समाधान कर सके और न ही मेडिकल कॉलेज/राजकीय डिग्री कॉलेज या ट्रामा सेण्टर जैसी मूलभूत व्यवस्था का प्रबन्ध कर सके
जिस नाते हम 72 घण्टे का अल्टिमेटम सभी पार्टियों को देते है कि यदि आपने स्थानीय उम्मीदवार नहीं दिया जो शिक्षित हो। वक्ताओं ने कहा कि बसपा के पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को भी घोसी की जनता ने चुना था लेकिन उन्होंने कभी भी जनता के सपनों पर खरा उतरने का काम नहीं किया। ऐसे में बार-बार दल बदल कर  राजनीतिक का दांव आजमाने वाले बालकृष्ण चौहान को  कांग्रेस ने भले ही टिकट दे दिया है लेकिन वह भी घोसी के लिए अच्छे नेता साबित नहीं हुए हैं । घोसी की जनता को ऐसा नेता चाहिए जो लोकल हो, सामाजिक कार्यों का अनुभव हो, साम्प्रदायिक न हो, बुनकर का बेटा हो, व्यवसायी हो, तो सर्वोत्तम है। क्यों कि देश में किसानों के बाद सबसे बड़ी आबादी बुनकरों की है और किसी भी पार्टी ने बुनकरों को टिकट देने में न्याय नहीं किया है जबकि स्व0 जवाहर लाल नेहरू के अनुसार मऊ भारत का मैनचेस्टर है इसलिए हम उपरोक्त के सम्बन्ध में धनात्मक परिणाम न आने पर नौजवानाने मऊ के सौजन्य से निर्दल अथवा छोटे दल से उम्मीदवार भी लड़ा सकते हैं। जिसका फैसला 3 दिन बाद वाली मीटिंग में लिया जायेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड सचिव आरिफ उर्फ मन्त्री, आसिफ चन्दन, कांग्रेस पार्टी के जि़ला प्रभारी सईदुर्रहमान अन्सारी,राहत सेवा समिति के प्रबन्धक फिरोज़ अहमद, सभासद अजय कुमार,सभासद नसीम अहमद , पीस पार्टी के कार्यकर्ता सलाहुदृदीन अन्सारी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जावेद चन्दन, हाजी अख्तर, धनेश कुमार, सचिन यादव, नखड़ू कन्नौजिया, भोला गुप्ता, फरीद अन्सारी, तारिक अनवर, सफीउल्लाह के अतिरिक्त लगभग 200 नौजवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *