अपना जिला

अरशद जमाल का सपा से टिकट मिलने का दावा, कई की बात फुस्स, बहुतेरे चुप्प

मऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने सोमवार की रात्रि लखनऊ से एक वीडियो में बताया कि उन्हें समाजवादी पार्टी ने मऊनाथ भंजन नगर पालिका परिषद सीट से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है उन्होंने अपने 44 सेकंड के वीडियो में अपने को मऊ नगर पालिका परिषद का समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी प्रत्याशी बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित प्रदेश अध्यक्ष एवं सपा के बड़े नेताओं के अलावा मऊ जनपद के नेताओं को बधाई और शुभकामना दिया है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है वह इस पर कायम हो कर दिखाएंगे उन्होंने यह वीडियो लखनऊ से ही वायरल किया है।

उधर अरशद जमाल को टिकट मिलने के बाद बहुत से लोग सपा का टिकट का दावा रहे थे उनका दावा फुस्स साबित हुआ! तो बहुतेरे अरशद के दावा के बाद चुप्पी साधे हुए हैं! सूत्रों की मानें तो सुबह ही लखनऊ में नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन की सीट को लेकर माथापच्ची हुई। कुछ प्रत्याशियों की मौजूदगी में और कुछ की नामौजूदगी में, अरशद जमाल ने इस सीट को जीत कर सपा मुखिया की झोली में डालने का दावा किया, अरशद जमाल ने अपना सपा में किए और दिए योगदान को एक-एक करके गिनाया। उन्होंने सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सहित अन्य बड़े नेताओं के आशीर्वाद, स्नेह की गिनती भी कराई।
उधर जैसे ही अरशद जमाल ने अपने सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर अपने को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने का वीडियो डाला उनके समर्थकों में काफी खुशी है वहीं जिनके प्रत्याशी को टिकट नहीं मिला है वह मायूस या तो अभी भी कुछ करिश्मा होने का उम्मीद पाले हैं। उधर लखनऊ में सपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि अरशद जमाल का टिकट फाइनल है और सपा में से जीत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *