अपना जिला

आप के झाड़ू से मऊ नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद का नामांकन किए सुशील चौधरी

मऊ। नगर पालिका परिषद मऊ से अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी से एडवोकेट सुशील कुमार चौधरी ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे अपना पर्चा दाखिल किया

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस बार नगर पालिका का चुनाव विकास के मुद्दे पर होगा और कहा कि हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ नारे के साथ पार्टी बहुत ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है।
श्री चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। इस बार नगर का चेयरमैन आम आदमी पार्टी का होगा और कहा की जनता यदि मुझे चुनाव जीताया तो नगर की हर गली व मोहल्ले में प्रतिदिन झाड़ू लगेगा और मच्छर मार दवा का छिड़काव होगा और कहा कि मऊ नगर को ग्रेटर नोएडा व दिल्ली की तरह बनाया जाएगा।इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत उपाध्यक्ष अंकित कुमार राव, कोषाध्यक्ष डॉक्टर संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, नगर अध्यक्ष अमित सिंह, मुनिराज आदि प्रमुख लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *