अपना जिला

ट्रेन में आग लगाने की घटना निंदनीय, छात्रों को ऐसी घटना को अंजाम देने से बचना चाहिए : बाबा

दिल्ली। अग्निपथ के नये कानून के विरोध में विगत दिनों देश भर में विरोध के क्रम में कई रेलवे स्टेशन सहित बिहार, यूपी सहित कई जगह पर ट्रेन में आग लगाने की घटना निंदनीय है।
छात्रों द्वारा ऐसी किसी भी प्रकार की घटना को अंजाम नहीं देना चाहिए। कोई भी सरकारी संपत्ति को नुकसान करने का किसी भी व्यक्ति का हक नहीं है। हमें हर कीमत पर इसकी रक्षा करनी चाहिए। उक्त उद्गार निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (NRUCC )
रेलवे बोर्ड के सदस्य सतीश मिश्र “बाबा” का है।
श्री बाबा ने कहा कि केन्द्र सरकार को छात्रों को आदर्श तरीके से अग्निवीर के फायदे नुकसान को बताना चाहिए । इसमें कोई शक नहीं कि बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और हर हाल में रोजगार सरकार को देना ही चाहिए वह भी बगैर विलंब किये ।
बाबा ने कहा कि निःसंदेह आगजनी की घटना से मैं काफी दुखी हूँ । छात्रों को धैर्य से काम लेना चाहिए ट्रेन, बस सरकारी सम्पत्ति में आग लगा देना ही निदान नहीं है। कहा कि स्थिति को पूरी तरह से अविलंब नियंत्रण में करना होगा। छात्रों को भी धैर्य व विवेक से काम लेना होगा, और इस तरह का नुकसान पहुंचाने के तौर तरीकों को तुरंत बंद करना होगा।
उन्होंने विरोध कर रहे युवाओं से आग्रह किया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात को दमदारी व दृढ़ता से रखें ।
छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों से भी भारत सरकार / राज्य सरकार से बात करनी चाहिए ।
केन्द्र सरकार को अपने निर्णय को सही तरीक़े, सही जानकारी के माध्यम से जगह जगह सेमिनार कर, सेना में भर्ती वाले युवकों को बताना चाहिए ।
रक्षा मंत्रालय व मंत्रालय के अधिकारियों को अपना पक्ष व भर्ती वाले छात्रों के पक्ष का भी विशेष अवलोकन करना चाहिए ।
निर्भया सेना ने सदैव युवाओं को प्रोत्साहित किया है , उन्हें देशभक्ति का पाठ पढ़ाया है।
श्री बाबा ने कहा कि मैं पुनः आप सभी से हाँथ जोड़कर आग्रह करता हूँ कि आप संकल्प लें कि अब कोई भी ट्रेन या सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे । मैं इस विषय पर पूर्वोत्तर रेलवे सहित मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों PCSC / CSC / SR DSC के लगातार संपर्क में हूँ ।
युवाओं में महान भारत की प्रगति की ललक होनी चाहिये न कि विध्वंश व विनाश की । मैं मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल माननीय प्रधानमंत्री से मांग करता हूँ कि इसे अविलंब वापस लें और देश भर में बड़े ही दमदारी के साथ सेना में भर्ती हो । इसमें कोई शक नहीं आज बेरोजगार युवा बहुत ही संशय की स्थिति में है । इनके संशय को कुछ कहने सुनने के बजाय इन्हें नौकरी देने पर प्राथमिकता देनी होगी ।
माननीय मोदी जी निःसंदेह आपकी लोकप्रियता युवाओं में बहुत ही अधिक है । इसे उनके हित में , देशहित में बरकरार रखने की जरूरत है नहीं विखंडनकारी इसका भरपूर लाभ ले लेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *