अपना जिला

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीराम जायसवाल की मां के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

मऊ जनपद के यूएनआई/वार्ता जिला संवाददाता श्रीराम जायसवाल की माता राजकुमारी देवी का गत रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित सर सुन्दर लाल मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया।
उनके निधन पर जहां मऊ सहित पैतृक जनपद गाजीपुर में लोगों ने शोक जताया। वहीं शनिवार को जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने दूरभाष के माध्यम से परिजनों से बात करते हुए श्रीराम जायसवाल की माता के निधन पर शोक जताते हुए मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।
गौरतलब हो कि गत 22 मई को घर मे गिरने के दौरान घायल हुईं राजकुमारी देवी का इलाज के दौरान 12 जून को निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *