खास-मेहमान

निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा ने मनोनीत किया कई पदाधिकारी

विजय शंकर मिश्र बने निर्भया सेना के इलाहाबाद जिले के शैक्षिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष…

निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र “बाबा” ने
इलाहाबाद के पूरा ढाकू कीडगंज निवासी विजय शंकर मिश्र को निर्भया सेना का इलाहाबाद जिले के शैक्षिक प्रकोष्ठ का पूर्वांचल विधि सलाहकार व इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार शर्मा की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया हैै।

मनोनयन के बाद श्री बाबा ने कहा कि स्नातकोत्तर से अंग्रेजी की पढ़ाई करने वाले श्री मिश्र की शहर में अपनी बेहद शानदार व विद्वान युवा की छवि है। निःसंदेह इलाहाबाद जैसे बौद्धिक शहर में श्री मिश्र की नियुक्ति से सेना मजबूत होगी।

डॉ श्रद्धा बाजपेई बनी निर्भया सेना की लखनऊ की शैक्षिक प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष…

उधर श्री बाबा ने देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी सामाजिकता बौद्धिकता का परचम लहराने वाली श्रद्धा बाजपेई को लखनऊ जिले के शैक्षिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बताया कि
डॉ श्रद्धा अभी तक लखनऊ की नगर अध्यक्ष थी। इनके आदर्श व मर्यादित कार्यकाल को देखकर इनकी प्रोन्नति की गयी है। लगभग सैकडों डॉक्टरेट महिलाओं का एक  हुजूम डॉ श्रद्धा के साथ है।

सुनील कुमार पाण्डेय बने यूथ प्रकोष्ठ मऊ के जिलाध्यक्ष…

श्री बाबा ने मऊ के युवा जागरूक अधिवक्ता सुनील कुमार पाण्डेय को यूथ ( युवा ) प्रकोष्ठ मऊ का जिलाध्यक्ष नियुक्त कियाा है। सभी को सेेेेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *