विश्व उपभोक्ता दिवस पर मऊ जंक्शन पर बाबा ने गुलाब का फूल देकर किया कुलियों का सम्मान

मऊ। विश्व उपभोक्ता दिवस पर मंगलवार को एनई रेलवे के वाराणसी मंडल के मऊ जंक्शन पर कुलियों को निर्भया सेना के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष व एनआरयूसीसी रेलवे बोर्ड के सह मेम्बर सतीश मिश्र बाबा ने गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री बाबा ने कहा कि कुलियों का सम्मान ही सच्चा सम्मान है। मैं शुरू से ही इनका पवित्र व सच्चे मन से आदर व सम्मान करता हूँ। कहा कि कुली समाज का एक ऐसा तबका है जो ईमानदारी से मजदूरी कर ऐसे पल लोगों का ट्रेन में बैठाने और उतारने में हेल्प करता है जहां सेकेंड सेकेंड की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मैं रेलवे के पीसी एमडी डॉ चौधरी से मिलकर कुलियों का अति प्राथमिकता से मेडिकल कार्ड बनवाए जाने की बात रखूंगा। तथा प्राथमिकता से एनई रेलवे सहित भारतीय रेल में सभी कुलियों को मिलने वाली सुविधाओं को पूरा करने का प्रयास करूँगा। इस अवसर पर मऊ रेलवे के डीसीआई अखिलेश कुमार सिंह ने भी श्री बाबा के साथ कुलियों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया व बाबा को विश्वास दिलाया कि जितना इनके लिए बेहतर हो सकता है मैं हर संभव सहयोग करने कराने का पूरा प्रयास करूंगा।
कुलियों ने भी अपने पूछ व सम्मान से गदगद होकर कहा कि हम सभी कुली साथ ही निर्भया सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश बाबा के निर्देश पर सेना को मजबूती प्रदान करेंगे ।
उक्त समारोह में निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा रेल मंत्रालय व स्वास्थ्य मंत्रालय की सदस्य नसरीन फात्मा, सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, डॉ आर के मिश्र, राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय प्रभारी उमेश यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।



