अपना जिला

सतीश मिश्र बाबा वाराणसी के रेलवे डीआरएम से मिले, सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन,

मऊ जंक्शन सहित वाराणसी मंडल की यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हेतु निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा ने DRM वाराणसी मंडल रामाश्रय पाण्डेय से वृहस्पतिवार मुलाकात कर उनको एक ज्ञापन सौंपा। श्री बाबा ने मऊ सहित वाराणसी मंडल की यात्री सुविधाओं हेतु 3 सूत्रीय ज्ञापन में
मऊ सहित वाराणसी मंडल के सभी स्टेशनों पर रेल यात्रियों के लगे वाटर कूलर को ठीक कराकर जहाँ न लगा हो लगाकर बढ़ती गर्मी को देखते हुए शीतल जल की व्यवस्था अविलंब कराई जाय। मऊ जंक्शन लगे एसकेलेटर ( विद्युत चालित सीढ़ी ) व लिफ्ट जो लगभग ठीक से संचालित नहीं होता, कई बार शिकायत के बाद भी सही नहीं हो पा रहा है को सुचारू व सुसज्जित तरीके से ठीक किया जाय जिससे यात्रियों को ठीक से लाभ मिले व गोरखपुर से देवरिया वाया बेल्थरारोड मऊ होते हुए एक दैनिक ट्रेन चलायी जाय जो दक्षिण भारत तक चलाई जाये। साथ ही बाबा ने पूर्व में ज्ञापन दिए मऊ से अयोध्या तक माँ जानकी सीता एक्सप्रेस के संचालन पर भी गंभीर चर्चा किया पर DRM श्री पाण्डेय ने विशेष आश्वासन दिया ।
विदित हो कि सतीश मिश्र बाबा और जंक्शन एक दूसरे के पूरक है ।
आप सदैव पल पल खास तौर से मऊ की प्रगति के लिए सोचते व प्रयास करते रहते है ।
बाबा जी ने बताया कि निःसंदेह डीआरएम श्री पाण्डेय साहब बेहद ईमानदार, जागरूक व न्यायप्रिय DRM है ।
निर्भया सेना का दमदार शानदार समर्थन श्री पाण्डेय साहब के साथ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *